
नई दिल्ली। मुंबई की लोकल ट्रेन मे सफर के दौरान भीड़ और धक्का-मुक्की आम बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने अलग ही वजह से लोगो का ध्यान खींचा है। इसमे एक महिला ट्रेन के मोटरमैन के केबिन मे घुसने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। वह दरवाजे का हैंडल दोनो हाथो से पकड़कर पीछे की ओर झुकती है और उसे खोलने का प्रयास करती नजर आती है।
गोरेगांव स्टेशन का बताया गया वीडियो
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह घटना मुंबई के गोरेगांव रेलवे स्टेशन की है। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि महिला नशे की हालत मे थी। हालांकि, वीडियो से उसके नशे मे होने की पुष्टि नही होती। रेलवे की जांच मे गोरेगांव स्टेशन पर ऐसी किसी घटना के सबूत नही मिले।
आरपीएफ ने शिकायत के बाद शुरू की जांच
16 नवंबर को इंस्टाग्राम के जरिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से इस वीडियो को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत मे बताया गया कि गोरेगांव स्टेशन पर एक महिला लोकल ट्रेन के मोटरमैन के केबिन के बाहर खड़ी थी।
इसके बाद आरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सुभाष यादव और हेड कांस्टेबल विनायक कोरे ने स्टेशन मास्टर तथा गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के साथ मिलकर मामले की पड़ताल की। जांच टीम ने स्टेशन कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, लेकिन किसी ने भी ऐसी घटना की पुष्टि नही की।
सीसीटीवी फुटेज मे भी नही मिला कोई सुराग
आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसमे प्लेटफॉर्म के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के फुटेज भी शामिल थे। हालांकि, किसी भी रिकॉर्डिंग मे महिला के मोटरमैन के केबिन का दरवाजा खोलने या उसके भीतर जाने की कोशिश का दृश्य नही मिला।
जांच अधिकारियों ने मिड-शिफ्ट और नाइट-शिफ्ट मे तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की। उनके मुताबिक, न तो मोटरमैन और न ही ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन मास्टर कार्यालय मे इस तरह की कोई शिकायत दर्ज कराई थी।
वीडियो की असली जगह अब भी अज्ञात
रेलवे ने स्पष्ट किया कि गोरेगांव स्टेशन पर ऐसी घटना होने का कोई प्रमाण नही मिला है। जांच के दौरान यह भी पता नही चल सका कि वायरल वीडियो वास्तव मे किस रेलवे स्टेशन का है। लिहाजा, वीडियो मे दिखाई दे रही घटना की वास्तविक जगह और उसके पीछे की परिस्थितियां फिलहाल स्पष्ट नही हैं।
मोटरमैन का केबिन प्रतिबंधित क्षेत्र होता है और आम यात्रियों को वहां जाने की अनुमति नही होती। ऐसे मे महिला की हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन वीडियो से जुड़े दावो की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।











