{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जशपु: सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता के क्षेत्र में जशपुर पुलिस ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी 766 गांवों में एक ही दिन जन चौपाल आयोजित कर हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

इस उपलब्धि के लिए आयोजित कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख सोनल राजेश शर्मा ने डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभिनव अभियान की सराहना की।जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि को देखते हुए जशपुर पुलिस ने व्यापक जनभागीदारी के साथ विशेष यातायात जागरूकता अभियान शुरू किया था। अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट, चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट तथा नशे में वाहन न चलाने के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया।

18 अप्रैल 2026 को रक्षित केंद्र जशपुर से हेलमेट जागरूकता रैली के साथ अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके बाद जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में भी जागरूकता रैलियां निकाली गईं, जिनमें 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

जशपुर पुलिस द्वारा गठित लगभग 5 हजार "पुलिस मितान" स्वयंसेवकों ने भी गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं 3 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से हेलमेट पहनने की अपील कर अभियान को मजबूती दी।

24 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के सभी 766 गांवों में एक साथ जन चौपाल लगाकर करीब 60 हजार से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अनूठे आयोजन ने जशपुर पुलिस को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान दिलाया।

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस मितानों, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जागरूकता अभियान भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!