


रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के तहत एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित थी।
हर महीने मिलेगी ₹50 हजार की फेलोशिप
इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 50,000 रुपये की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही एम.टेक. की पूरी ट्यूशन फीस का भुगतान छत्तीसगढ़ सरकार करेगी। इस पहल का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है।
सरकारी परियोजनाओं पर काम करने का मिलेगा अवसर
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक अध्ययन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उन्हें राज्य शासन के विभिन्न विभागों की वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर भी मिलेगा। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डाटा साइंस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा और वे डिजिटल गवर्नेंस व नवाचार आधारित योजनाओं में अपनी भूमिका निभा सकेंगे।
क्या हैं इस फेलोशिप की प्रमुख विशेषताएं?
- एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में प्रवेश का अवसर।
- प्रतिमाह ₹50,000 की फेलोशिप।
- पूरी ट्यूशन फीस का वहन राज्य सरकार करेगी।
- सरकारी विभागों की वास्तविक परियोजनाओं पर काम करने का मौका।
- AI और डाटा साइंस में व्यावहारिक अनुभव के साथ करियर को नई दिशा।
7 जुलाई तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ के पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी IIIT-नया रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।



















