जशपुर: जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हल्दी झरिया (बढ़ई पारा) में घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की लकड़ी के टुकड़े से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे आरोपी विजय कुमार नाग (26 वर्ष) और उसके पिता सदानंद नाग (45 वर्ष) के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान आवेश में आकर विजय ने पास में रखी लकड़ी की फाड़ी से पिता के सिर और माथे पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के कारण मृत्यु को हत्यात्मक बताया गया है।मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी जब्त कर ली है।त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 18 अप्रैल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!