सूरजपुर: डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर ने थाना भटगांव का शुक्रवार को द्वितीय अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनते हुए उसका निराकरण किया तथा उन्हें सौपें गए कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में किए गए अर्द्धवार्षिक निरीक्षण में डीएसपी मुख्यालय आज सुबह भटगांव थाना पहुंचे जहां उन्होंने पहले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के वेश-भूषा का निरीक्षण किया तथा अच्छे वेश-भूषा पर कई पुलिस कर्मचारियों को पुरस्कृत करने अग्रिम कार्यवाही किया। थाना भवन, प्रधान आरक्षक कक्ष, विवेचक कक्ष व मालखाना का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने थाने में अभिलेखों एवं उपकरणों का निरीक्षण कर कई जरूरी निर्देश थाना प्रभारी भटगांव को दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी बिल्कुल अप टु डेट पाए गए। थाना के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन छानबीन में सभी की स्थिति संतोषजनक पाई गई।

इस दौरान थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा, एसआई सी.पी.तिवारी सहित थाना के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!