Twisha Sharma Parents Interview: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के 8 दिन से ज्यादा हो गए हैं. अब तक मामला सुलझ नहीं पाया है. जहां एक ओर ट्विशा के माता-पिता सेकंड पोस्ट मार्टम रिपोर्ट की मांग कर रहे हैं तो वहीं लगातार जांच में कई तथ्य सामने आ रहे हैं. ट्विशा के पिता नवनिधि और मां रेखा शर्मा ने विस्तार न्यूज से कई विषयों पर बात की है.

‘हमें बॉडी लेने के लिए फोर्स किया गया’

पिता ने बताया कि आखिरी बार जब कॉल आया था तो उसका फोन गिर गया था. हमें आशंका थी कि कुछ अनहोनी हो गई है. हम कॉल बार-बार करते रहे. जब हमने कॉल किया तो पता चला कि ट्विशा इज नो मोर. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये पहले दिन से ही बॉडी लेने के लिए फोर्स कर रहे थे. हमें पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट नहीं दे रहे थे. कह रहे थे कि आप पहले बॉडी लीजिए, तभी रिपोर्ट देंगे. हमें प्रताड़ित किया जा रहा था. FIR भी दर्ज नहीं कर रहे थे. हमें बोला जा रहा था कि बॉडी लेने के बाद ही FIR दर्ज की जाएगी.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!