मध्य प्रदेश : कटनी जिले में हत्या के एक मामले से जुड़े जमीन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कुठला थाना क्षेत्र के इस प्रकरण में CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और आरोपी को लाभ पहुंचाने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

IG स्तर की जांच के बाद दर्ज हुआ प्रकरण

मामले की जांच जबलपुर IG स्तर से कराई गई थी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।आरोप है कि हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए रमेश लोधी की जमीन को दबाव बनाकर एक करीबी व्यक्ति के नाम करा दिया गया। इस जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि रमेश लोधी को इसके बदले केवल 18.20 लाख रुपये मिलने का आरोप है।

हत्या की जांच के दौरान शुरू हुआ जमीन विवाद

पूरा मामला कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव में युवक झब्बू कोल की हत्या से जुड़ा है। इस हत्याकांड में रमेश लोधी को आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि पुलिस निर्धारित समय सीमा के भीतर विवेचना पूरी कर न्यायालय में चार्जशीट पेश नहीं कर सकी।इसी दौरान रमेश लोधी की जमीन के हस्तांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अब जांच के बाद दर्ज किए गए नए मामले ने पूरे प्रकरण को और गंभीर बना दिया है।मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही जिम्मेदारी और तथ्यों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!