{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के थाना लखनपुर अंतर्गत चौकी कुन्नी के ग्राम पंचायत लिपिंगी मुड़ापारा के सासाकालों सकरबंधा में 1 अपको सुबह करीब 10 बजे एक क्रूर घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। गांव के 57 वर्षीय बुजुर्ग बेचुराम मझवार (पिता शनिचर मझवार) अपने खेत में महुआ उठाने गए थे। इसी दौरान गांव के मोहित राम मझवार (पिता बालक राम) और उसकी पत्नी सुखनी बाई ने मिलकर उन पर प्राणघातक हमला कर दिया।आरोपियों ने बुजुर्ग के अपने कुल्हाड़ी से लगातार वार करके उनका दायां पैर दो टुकड़ों में काट दिया। 57 वर्षीय बुजुर्ग होने के कारण बेचुराम मझवार खुद का बचाव नहीं कर सके। घटना देखकर गांव के सुखवारों, सुखसाय और एक अन्य महिला ने दौड़कर बीच-बचाव किया, जिससे दोनों आरोपी पति-पत्नी मौके से भाग निकले।आहत बुजुर्ग लगभग एक घंटे तक जमीन पर बेहोश पड़े रहे। सूचना मिलने पर उनके पुत्र वीर साय पानी लेकर पहुंचे और निजी वाहन से उन्हें कुन्नी चौकी ले गए। वहां प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई गई और बुजुर्ग को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्लास्टर करके एक सप्ताह तक अस्पताल में रखा और फिर छुट्टी दे दी।

परिजनों का आरोप है कि जांच रिपोर्ट न मिलने का बहाना बनाकर पुलिस ने एक महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने मुश्किल से रिपोर्ट लेकर थाने में जमा की, फिर भी एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कुन्नी पुलिस ने आरोपी मोहित राम और सुखनी बाई के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।इस लापरवाही से आरोपी पति-पत्नी का हौसला और बढ़ गया है, जबकि स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरे सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों की मांग: दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा वे उच्चाधिकारियों के समक्ष शिकायत करने को मजबूर होंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!