लखनपुर/ प्रिंस सोनी: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा अम्बेडकर चौक से शुरू होकर तहसील कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर राष्ट्रपति महोदया के नाम तहसीदार को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा कराने तथा सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। इसके साथ ही ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी उठाई गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराने, निर्वाचन से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड का ऑडिट करने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के मतदान के अधिकार की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

पदयात्रा में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान
जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, सत्येंद्र राय, वीरेंद्र सिंह देव, हर्ष सिंह देव, रामसूजन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, विनोद सिंह, भूखल राम, देवनारायण सिंह, मुन्ना यादव, जमील खान, भूपेंद्र जायसवाल, गप्पू खान, मोजीब खान, इबरान, बाबर, अम्बिका यादव, परमेश्वर सिंह, रोहनी सिंह, मोहर लाल, रंगबाज, कृष्णा यादव एवं स्वप्लिन शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!