बलरामपुर:  12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 14 जून से 21 जून तक साप्ताहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 21 जून को पूरे जिले में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों, पारा, मोहल्ला, टोला एवं ऐतिहासिक धरोहरों पर वृहद स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिलेवासियों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकाधिक लोगों के पंजीयन एवं सहभागिता के माध्यम से सामूहिक योगाभ्यास का नया कीर्तिमान स्थापित करने तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जिलेवासियों से इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

कलेक्टर ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा योग दिवस के लिए विशेष पंजीयन व्यवस्था की गई है। नागरिक टोल फ्री नंबर-1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अथवा आयुष विभाग के पोर्टलhttps//yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam अपना पंजीयन कराया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पंजीयन कर 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!