रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास में बैठक से होगी, जिसके बाद वे रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए सरगुजा रवाना होंगे।

सुबह खेल एवं युवा कल्याण विभाग की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे अपने निवास कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है।

रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे सरगुजा जिले के उदयपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:50 बजे उनका हेलीकॉप्टर झिरमिति स्टेडियम हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा वाले रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी अवलोकन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

रायगढ़ होकर शाम तक लौटेंगे रायपुर

रामगढ़ महोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 5 बजे रायगढ़ से रवाना होकर रायपुर लौटेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!