रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए। यादव ने कहा कि किसी एक अधिकारी या कर्मचारी की गलती के लिए सीधे मंत्री को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उनके अनुसार, मंत्री पूरे विभाग का नेतृत्व करते हैं और व्यक्तिगत स्तर पर हुई चूक के आधार पर इस्तीफा मांगना सही परंपरा नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि धर्मेंद्र प्रधान अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।

गजेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी विभाग में हजारों कर्मचारी कार्यरत होते हैं। ऐसे में यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी गलती करता है, तो उसके लिए सीधे तौर पर मंत्री से इस्तीफा मांगना सही नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि कोई भी मंत्री यह नहीं चाहेगा कि उसके विभाग में पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आएं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि, केवल इस आधार पर किसी मंत्री को दोषी ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!