जगदलपुर: बस्तर जिले में जवानों से भरी बस पलट गई। हादसे में करीब 10 जवान घायल हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है, जिन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। बाकी जवानों को मामूली चोटें आई हैं। जिनका इलाज तोकापाल के अस्पताल में किया गया। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सभी जवानों की दंतेवाड़ा में चुनाव ड्यूटी लगी थी। रविवार को सभी बस से जगदलपुर लौट रहे थे। इसी बीच डिलमिली गांव के पास बस के आगे एक बैल आ गया। जिसे बचाने की कोशिश में बस सड़क से नीचे उतर गई और बेकाबू होकर पलट गई।बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से ज्यादा जवान सवार थे। हादसे के बाद जवानों को बस के पीछे का शीशा तोड़कर निकाला गया है।हादसे की खबर मिलते ही साथी जवान और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके माध्यम से तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!