बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर क्षेत्र में गागर नदी पुलिया के पास आदि शक्ति बस का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

जानकारी के अनुसार बस के अनियंत्रित होने से कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और बारियों चौकी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था बहाल करा दिया गया।

लगातार हो रही बारिश और एनएच-343 की जर्जर स्थिति के कारण क्षेत्र में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। घायलों की संख्या और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!