बलरामपुर: धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से धान लेकर आ रहे 4 पिकअप वाहनों को पकड़कर जब्त किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए थाना सनावल के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध प्रवेश को रोकने के लिए जिले में कुल 24 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इनमें रामानुजगंज विकासखंड में 10, वाड्रफनगर में 7, कुसमी में 4 और शंकरगढ़ में 3 चेकपोस्ट शामिल हैं। इन चेकपोस्टों पर तैनात अमले के साथ जिला व तहसील स्तरीय उड़नदस्ता दल लगातार निगरानी रख रहे हैं और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच कर रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!