अंबिकापुर:  सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांधीनगर पुलिस ने एक ओमनी कार से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 760 मोबाइल फोन और करीब 95.500 किलो धातु की पायल जब्त की है। मामले में पश्चिम बंगाल के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रे रंग की ओमनी कार में कुछ लोग हाट-बाजारों से चोरी और अवैध तरीके से जुटाए गए मोबाइल फोन दूसरे राज्यों में बेचने ले जा रहे हैं। इन मोबाइलों का उपयोग साइबर फ्रॉड और अन्य असामाजिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका थी। सूचना के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने बनारस रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध ओमनी कार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान कार में रखी प्लास्टिक की बोरियों से 110 स्मार्टफोन, 650 कीपैड मोबाइल और 95.500 किलो धातु की पायल बरामद हुई। आरोपियों से सामान के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 2283/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने मौके से ओमनी वाहन क्रमांक WB 58 BP 8233 भी जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेन्तु शेख, गफ्फार शेख, असिम शेख, इब्राहिम शेख और माशदुल शेख के रूप में हुई है। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में एएसआई अभिषेक दूबे सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!