अंबिकापुर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को यातायात शाखा अंबिकापुर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब और गैर जिम्मेदार तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के अनुसार कई वाहन ऐसे पाए गए, जिनके कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा था और दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों के चालकों पर चालान किया और उनसे कुल 25 हजार 600 रुपए का समन शुल्क वसूला।यह कार्रवाई यातायात शाखा अंबिकापुर प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर में जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति से बचा जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!