बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के थाना राजपुर क्षेत्र के ग्राम चन्द्रगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चन्द्रगढ़ निवासी ठाकुर प्रसाद पिता पुसन राम (45 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई शिवा गोंड ने कथित रूप से घर का दरवाजा खुलवाया और गाली-गलौज करते हुए घर में प्रवेश कर गया। आरोप है कि शिव गोंड ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर ठाकुर प्रसाद के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें पीठ और दाएं पैर में चोटें आईं।

वहीं बीच-बचाव के दौरान तिजो पति ठाकुर (40 वर्ष) निवासी चन्द्रगढ़ भी घायल हो गईं। उनके दाएं हाथ की बांह में चोट लगने की जानकारी मिली है।घटना की सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!