{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अम्बिकापुर: जिला आबकारी अधिकारी एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक  सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।आबकारी वृत्त अम्बिकापुर के अंतर्गत अम्बिकापुर के खैरबार निवासी अमृता केरकेट्टा के कब्जे से 135.00 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, 34 ड्रम में शराब बनाने योग्य 4700.00 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 05 चढ़ी भट्ठी जिसका बाजार मूल्य 2,48,500 रूपये  है, इसे जप्त कर छ.ग आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क), 34(1) (ख), 34(1) (च), 34(2) व 59 (क) के तहत् गैर जमानती अपराध होने पर आरोपिया के विरूद्ध प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सौरभ कुमार साहू,  अनिल कुमार गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षक  अयोध्या प्रसाद रंजन, गंभीर साय,चन्द्रिका पटेल आरक्षक  सौरभ जायसवाल, नगर सैनिक  राकेश चौबे, अजीत तिर्की एवं महिला नगर सैनिक संगीता पाठक का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!