
बलरामपुर/बासेन: स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर गौ सेवा के क्षेत्र में निरंतर और उल्लेखनीय सेवा कार्य करने के लिए रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन, बासेन से जुड़े सुरेन्द्र यादव को सम्मानित किया गया। उन्हें गौ सेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के करकमलों से तथा जिला कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में सुरेन्द्र यादव को सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान उनके द्वारा गौ सेवा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।सम्मान प्राप्त करने के बाद सुरेन्द्र यादव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक प्रशस्ति-पत्र नहीं, बल्कि गौ माता की सेवा के प्रति उनके संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा का कार्य समाज के सहयोग और गौ भक्तों के निरंतर प्रोत्साहन से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों एवं सभी गौ भक्तों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता की सेवा का उनका संकल्प आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी रहेगा।सुरेन्द्र यादव ने कहा, “गौ माता की सेवा ही मेरा संकल्प है और गौ सेवा ही मेरा धर्म है।”
रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन, बासेन की ओर से इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। फाउंडेशन ने कहा कि सुरेन्द्र यादव का सम्मान गौ सेवा और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक है।




















