सूरजपुर: इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन का 256वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस (हॉस्पिटल ऑन व्हील्स) विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 02, जिला सूरजपुर में पहुँच चुका है। रेल के डिब्बों में संचालित इस चलित अस्पताल के माध्यम से 16 अगस्त से 05 सितम्बर 2026 तक जिले के नागरिकों को पूर्णत: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में ओपीडी का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिविर में नेत्र रोग के अंतर्गत आँख की जांच एवं मोतियाबिंद तथा दृष्टिदोष संबंधी सर्जरी की सुविधा रहेगी, जिसके लिए ओपीडी जांच 16 से 21 अगस्त तक तथा ऑपरेशन 17 से 22 अगस्त तक किए जाएंगे। कान की जांच एवं मध्य कर्ण शल्य क्रिया व ऑडियोमेट्री हेतु जांच 22 से 27 अगस्त तथा ऑपरेशन 23 से 28 अगस्त तक होंगे। मुड़े हुए हाथ-पैर के परीक्षण एवं 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की अस्थि सुधार सर्जरी तथा प्लास्टिक सर्जरी (कटे-फटे होंठ एवं जलने के बाद उत्पन्न संकुचन) के लिए जांच 28 से 31 अगस्त तक तथा ऑपरेशन 29 अगस्त से 01 सितम्बर तक निर्धारित हैं। दांत की जांच एवं उपचार 01 से 05 सितम्बर तक तथा स्त्री रोग के अंतर्गत स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच व स्क्रीनिंग 16 से 21 अगस्त तक की जाएगी।कलेक्टर  रेना जमील ने जिलेवासियों से अपील की है कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस के रूप में जिले को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा घर के निकट उपलब्ध हुई है, जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए सामान्यत: बड़े शहरों और अधिक व्यय की आवश्यकता होती है, उनका इलाज एवं ऑपरेशन यहाँ अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पूर्णत: नि:शुल्क किया जाएगा। कलेक्टर ने दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के मरीजों से निर्धारित तिथियों में शिविर स्थल पहुँचकर जांच कराने का आग्रह करते हुए जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, समाजसेवी संस्थाओं एवं मीडिया से कहा कि वे गाँव-गाँव तक इसकी जानकारी पहुँचाकर पात्र मरीजों को शिविर तक लाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस सेवा से वंचित न रहे।शिविर में आने वाले मरीजों के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी अथवा अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। भर्ती होने वाले मरीजों के साथ केवल एक सहयोगी को ही रुकने की अनुमति रहेगी। शिविर एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7039673973 अथवा कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर  योगेश  के मोबाइल नंबर 8826547301 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!