नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस अहम दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्होंने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है। इसके साथ ही उनके श्रीलंका दौरे पर खेलने का रास्ता साफ हो गया है।

फिटनेस टेस्ट पास कर दी वापसी की दस्तक

जसप्रीत बुमराह ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास किया। वह भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल हैं और कई अहम मुकाबलों में अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को जीत दिला चुके हैं। ऐसे में उनका फिट होना टीम के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

उपलब्धता को लेकर था संशय

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 अगस्त तक खेला जाएगा। चोट के कारण बुमराह की उपलब्धता पर लगातार सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है।

चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं बुमराह

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत बुमराह अपनी इम्पैक्ट इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं। उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!