

बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना के बरियों पुलिस चौकी अंतर्गत भिलाई गांव में क्रेशर हादसे में एक आदिवासी युवक की मौत के मामले में पुलिस ने 37 दिन बाद क्रेशर संचालक पर हत्या का केस दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है, जांच उपरांत और अन्य आरोपी संलिप्त हो सकते हैं।
पुलिस ने बताया कि 17 मई 2026 को ग्राम लुंड्रा निवासी 20 वर्षीय अनमोल तिर्की भिलाई खुर्द स्थिति सिंघल क्रेशर में काम करने गया हुआ था। क्रेशर का मशीन सफाई के दौरान क्रेशर का शोल टूट गया था। आदिवासी मज़दूर अनमोल तिर्की घायल हो गया था। क्रेशर संचालक ने मेडिकल कॉलेज एडमिट कराया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। अंबिकापुर पुलिस ने केस शून्य में दर्ज कर डायरी पुलिस चौकी बरियों को भेजा था। पुलिस ने 37 दिन बाद क्रेशर संचालक अमित सिंघल के विरुद्ध धारा 106 (ऐ), 289 के तहत केस दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है, जांच उपरांत और अन्य आरोपी संलिप्त हो सकते हैं।
सिंघल क्रेशर को चार पार्टनर संचालित कर रहे थे
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सिंघल क्रेशर को चार पार्टनर 8 करोड़ रुपये में खरीद कर संचालित कर रहे थे। क्रेशर संचालकों के पास वैध दस्तावेज भी नही थे। हादसे के बाद प्रशासन ने क्रेशर को सील कर दिया है। आश्रय की बात है पुलिस ने विवेचना में 37 दिन लगा दिया इसके बाद भी जांच अपूर्ण है। क्रेशर को चार पार्टनर संचालित कर रहे थे। कुछ पार्टनर कांग्रेस तो कुछ भाजपा के चमच है। राजनीतिक पार्टियों की दबाव के कारण पुलिस जांच में 37 दिन लगा दिया इसके बाद भी जांच अपूर्ण पड़ा हुआ है।




















