

बलरामपुर।आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्यक्ष सोमवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है आज कलेक्टर कक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के समक्ष अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन के दौरान भूमि विवाद, वन अधिकार पट्टा, किसान क्रेडिट कार्ड, राजस्व प्रकरण सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निराकरण कर संबंधित आवेदकों को अवश्य रूप से सूचना दें। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निराकरण करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया उपस्थित रहे।





















