बॉलीवुड : अभिनेत्री रवीना टंडन के परिवार से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उनकी मां वीणा टंडन के घर से करीब 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चोरी होने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

सालों से परिवार से जुड़ी थी आरोपी महिला

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का नाम राशि छाबड़िया है और उसकी उम्र लगभग 47 वर्ष बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि वह साल 2020 से टंडन परिवार से जुड़ी हुई थी और लगातार उनके संपर्क में थी।बताया जा रहा है कि वह वीणा टंडन की देखभाल के लिए घर आती थी, जिससे वह परिवार की भरोसेमंद केयरटेकर बन चुकी थी।

भरोसा जीतकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस का कहना है कि लंबे समय तक परिवार के साथ काम करते हुए आरोपी महिला ने धीरे-धीरे उनका भरोसा जीत लिया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने घर में रखे कीमती गहनों और दो महंगी घड़ियों पर नजर रखी और मौका पाकर उन्हें चुरा लिया।

कैसे खुला पूरा मामला

चोरी का खुलासा तब हुआ जब परिवार ने लॉकर की जांच की और पाया कि उसमें रखे गहने और घड़ियां गायब हैं। इसके बाद घर में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी खंगाली गई और केयरटेकर राशि छाबड़िया से पूछताछ की गई।शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने चोरी से इनकार किया, लेकिन बाद में कुछ घड़ियां वापस कर दीं और बाकी गहने लौटाने का आश्वासन दिया।

पुलिस जांच जारी, आगे की कार्रवाई तय

मुंबई पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी किए गए सभी सामान कहां रखे गए थे और क्या इस मामले में कोई और भी शामिल था।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!