बलरामपुर:  जिले में पात्र नागरिकों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत विशेष डोर-टू-डोर अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर  चंदन स

ंजय त्रिपाठी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम, मितानिन, एएनएम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य मित्र घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। विशेष रूप से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनका ई-केवाईसी एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संस्थानों तक आने की आवश्यकता न पड़े और घर पर ही योजना का लाभ मिल सके।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में राशन कार्ड डाटा के अनुसार कुल 8,02,384 पात्र हितग्राही चिन्हित हैं। इनमें से अब तक 7,41,792 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि शेष पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कार्य निरंतर जारी है।
इसी प्रकार आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत 70 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है। ई-केवाईसी के उपरांत हितग्राही अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाकर प्रतिवर्ष 5 लाख सेरुपये तक की निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

राशन कार्ड डाटा के अनुसार जिले में आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत कुल 21,609 पात्र वरिष्ठ नागरिक चिन्हित हैं। इनमें से अब तक 14,499 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन पूर्ण किया जा चुका है। शेष पात्र हितग्राहियों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर भ्रमण कर पंजीयन कार्य कर रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें तथा आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराकर अपना आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ प्राप्त किया जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!