गरियाबंद:  जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ मैनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने NH-130C पर सिकासेर मोड़ के पास दबिश देकर तीन तस्करों को 9 नग हीरों के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए हीरों की अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपी हीरों को बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी मैनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्करों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। तीनों आरोपी मैनपुर क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हीरा कारोबार करने वाले नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये हीरे कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे बेचा जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी गहन जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!