

Dhurandhar 2 Kartavya OTT Release: इन दिनों ओटीटी पर जबरदस्त कंटेंट देखने को मिल रहा है. गर्मी के मौसम में लोग घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस हफ्ते भी कई दमदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा.
धुरंधर 2
रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की है और बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आए हैं. फैंस इसे 15 मई से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
कर्तव्य
पुलकित के निर्देशन में बनी यह क्राइम ड्रामा फिल्म भी इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. फिल्म को गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

इसमें सैफ अली खान एक पुलिस अफसर के रोल में दिखाई देंगे. उनके साथ रसिका दुगल, संजय मिश्रा और मनीष चौधरी भी अहम रोल निभा रहे हैं. यह फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
एग्जाम
रणदीप हुड्डा की चर्चित सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश का दूसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज हो रहा है. सीरीज में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल और जाकिर हुसैन जैसे बड़े स्टार नजर आएंगे.

कहानी यूपी पुलिस और एसटीएफ प्रमुख अविनाश मिश्रा के मिशन पर आधारित है, जिसमें गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई दिखाई गई है. इसे 15 मई से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा.
द क्रैश
‘द क्रैश’ एक सच्ची घटना पर आधारित क्राइम डॉक्यूमेंट्री है. इसमें 17 साल की मैकेन्ज़ी शिरिला की कहानी दिखाई गई है, जिसने तेज रफ्तार कार को एक इमारत से टकरा दिया था.

इस हादसे में उसके बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त की मौत हो गई थी. बाद में कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. यह डॉक्यूमेंट्री 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.





















