मध्य प्रदेश : में MP 5वीं 8वीं रिजल्ट आज 25 मार्च को जारी कर दिया गया। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा घोषित इस रिजल्ट को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में जारी किया। इस साल 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% छात्र पास हुए हैं। खास बात यह रही कि दोनों कक्षाओं में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया।

अगर जिलों के प्रदर्शन की बात करें, तो 8वीं के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला 99.38% के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद डिंडोरी (98.74%), बालाघाट (98.71%), झाबुआ (98.40%) और अलीराजपुर (98.09%) शीर्ष स्थानों पर रहे। इंदौर को इस सूची में 9वां स्थान मिला, जबकि राजधानी भोपाल टॉप 10 में जगह नहीं बना सका।

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा का स्तर पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा कठिन था, फिर भी छात्रों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। बोर्ड पैटर्न लागू होने के कारण अभिभावकों और शिक्षकों में रिजल्ट को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई।

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। छात्र अपने रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!