सूरजपुर: सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां  पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

दरअसल मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के चोपड़ा कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अंतोष खलखो, जो पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ थे, का शव आज सुबह उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।परिजनों के अनुसार अंतोष खलखो कल रात अपने ससुराल गए थे, जहां खाना खाने के बाद वे वापस अपने घर लौटे थे। आज सुबह उनकी पत्नी ने उन्हें फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरक्षक एमसीबी जिले में ड्यूटी पर पदस्थ थे और तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया।घटना से पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!