Raipur Road Accident : एक बेहद दर्दनाक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार पुलिस टो वैन ने स्कूटी से स्कूल जा रहे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाई-बहन रोज की तरह स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही पुलिस टो वैन तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बहन सड़क पर गंभीर हालत में गिर पड़ी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!