बलरामपुर:  स्वस्थ, संतुलित और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 21 जून 2026 को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग निर्धारित की गई है, जो योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।

कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी उद्योगों तथा विभिन्न संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

योग दिवस के अवसर पर जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक महत्व के स्थलों, प्रमुख पर्यटन स्थलों, अमृत सरोवरों एवं पार्कों में भी सामूहिक योग आयोजित किए जाएंगे, जिससे योग का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके।अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संस्था एवं व्यक्तिगत रूप से योग करने वाले नागरिकों से आयुष विभाग के पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर पंजीयन कर योगाभ्यास से संबंधित छायाचित्र अपलोड करने की इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में अधिकतम सहभागिता के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रतिभागी आयुष मंत्रालय के टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, निरोग और संतुलित जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!