MP News: राजधानी भोपाल के अयोध्या बाईपास को 4 लेन से बढ़ाकर 10 लेन करने की योजना को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की ओर से हरी झंडी मिल गई है. रत्नागिरी तिराहे से आसाराम चौराहे तक करीब 16.4 किमी के हिस्से में यातायात सुगम होगा, इससे लोगों को शहर के ट्रैफिक से मुक्ति मिलेगी. इस वजह से एयरपोर्ट तक पहुंच और आसान हो जाएगी.

80 हजार पेड़ लगाने होंगे

दरअसल, सड़क विस्तार के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई किया जाना है. इसके खिलाफ NGT में अपील की गई थी. इस मामले में सुनवाई करते हुए अनुमति दे दी है. ट्रिब्यूनल ने सख्त शर्तों के साथ 10 लेन प्रोजेक्ट को अनुमति दी है. एनजीटी का कहना है कि पौधरोपण और पेड़ों के लगाने में किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाई जाएगी.

इसके साथ ही NGT ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के निर्माण 7871 पेड़ काटे जाएंगे. इनके स्थान पर 80 हजार पेड़ लगाने के निर्देश दिए गए हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुचाबिक पहले 9 हजार से ज्यादा पेड़ काटने की योजना थी लेकिन बाद में डिवाइडर की चौड़ाई को घटा दिया गया और कटने वाले पेड़ों की संख्या घट गई.

हर पौधे की जियो टैगिंग, पाम ट्री पर रोक

  • अयोध्या बाईपास 10 लेन प्रोजेक्ट में NHAI और ठेकेदार के बीच करार हुआ है, जिसमें तय किया गया है कि पौधों की जीवित रखने की जिम्मेदारी कॉन्ट्रैक्टर की होगी.
  • पहले साल में करीब 90 फीसदी पौधों को जीवित रखना अनिवार्य होगा.
  • हर पौधे की जियो टैगिंग की जाएगी. 15 सालों तक इसी ड्रोन, वीडियोग्राफी और सैटेलाइट इमेज से निगरानी होगी.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!