सूरजपुर:  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 17 प्रकार की पदों के लिए 85 रिक्त पदों पर नियुक्ति लिखित/कौशल परीक्षा, परीक्षार्थियों के लिए 23 एवं 24 सितम्बर 2026 प्रातः 10ः00 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज सूरजपुर में लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में कम्प्यूटर कौशल परीक्षा आयोजित की जायेगी।
 उक्त परीक्षा में बैठने हेतु परीक्षार्थी निर्धारित तिथि को परीक्षा से 30 मिनट पूर्व परीक्षा हॉल में उपस्थित होकर जिला सूरजपुर के शासकीय वेबसाइट www.surajpur.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!