{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के नमनाकला क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एयरगन से फायरिंग कर युवक को घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक एयरगन भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, खटिकपारा नमनाकला निवासी आयुष सोनकर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 सितंबर की दोपहर वह अपने साथियों आजाद सोनकर और आदी सोनकर के साथ नमनाकला स्थित खिस्त मिलन आश्रम के ग्राउंड में बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान विनोद तिर्की हाथ में एयरगन लेकर वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गुस्से में आयुष की ओर एयरगन से फायर कर दिया।

फायरिंग के दौरान एयरगन का छर्रा आयुष के गले के दाहिने हिस्से में जा लगा, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद जब आयुष और उसके साथी मौके से भागने लगे तो आरोपी कथित तौर पर गड़ासा नुमा हथियार लेकर उनके पीछे दौड़ा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद सभी लोग डरकर वहां से भाग गए।घटना की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 612/26 के तहत धारा 109(1) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा प्रार्थी, आहत और गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच में आरोपी विनोद कुमार तिर्की (52 वर्ष), निवासी खिस्त मिलन आश्रम, रिंग रोड अंबिकापुरके खिलाफ अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को एयरगन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया, लेकिन उसके पास एयरगन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन जब्त कर ली।आरोपी के खिलाफ अपराध के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह तथा आरक्षक नितिन सिन्हा, विवेक राय और एहसान फिरदौशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!