{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर: शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल  रमेन डेका ने सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड के दो शिक्षकों  गोपाल सिंह एवं  योगेश कुमार साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए
राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनों शिक्षकों ने नवाचारपूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, विज्ञान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर जिले को गौरवान्वित किया है।

कलेक्टर  रेना जमील ने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक  गोपाल सिंह एवं योगेश कुमार साहू को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत, समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण परिणाम है। दोनों शिक्षकों ने नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समर्पण ही विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है।उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों शिक्षक से प्रेरणा लेकर जिले के अन्य शिक्षक भी इसी तरह अपने नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों से विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगे।

विज्ञान और नवाचार को बनाया शिक्षण का आधार :-

गोपाल सिंह विज्ञान शिक्षा, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित और प्रेरणादायी शिक्षक हैं। शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रतिष्ठित शिक्षा श्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की विज्ञान प्रतियोगिताओं में चयनित होकर पुरस्कृत हुए हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, इंस्पायर अवार्ड-मानक, पश्चिम भारत विज्ञान मेला, प्रेरणा उत्सव, युवा महोत्सव एवं अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा देते हुए श्री सिंह स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर, आईसीटी, प्रयोगात्मक शिक्षण एवं नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से कक्षा शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाते हैं। विद्यालय में विज्ञान मेले, क्विज, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यूथ एवं इको क्लब, पोषण वाटिका, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से वे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित करने पर विशेष ध्यान देते हैं।‘विज्ञान के अद्भुत विचार’ एवं ‘सफलता की राहें’ जैसी पुस्तकों के लेखक के रूप में भी  गोपाल सिंह ने शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली शिक्षा को समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाने की प्रेरणा देती है।

गतिविधि आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों में बढ़ाया सीखने का उत्साह :-

शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली के शिक्षक  योगेश कुमार साहू को नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट क्लास, टीएलएम निर्माण, किचन गार्डन, प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण तथा ‘खेल-खेल में शिक्षा’ जैसी गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू किया। श्री साहू ने विद्यार्थियों को विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़कर सीखने की प्रक्रिया को सरल, सहज और रुचिकर बनाया। शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, नियमित पालक संपर्क, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।    स्काउट-गाइड, विज्ञान एवं जागरूकता कार्यक्रम, खेलकूद, राष्ट्रीय पर्व, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ उन्होंने विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

18 बार रक्तदान कर पेश की सामाजिक सेवा की मिसाल :-

शिक्षक योगेश कुमार साहू शिक्षा के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय हैं। वे अब तक 18 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनकी यह पहल विद्यार्थियों एवं समाज के लिए सेवा और संवेदनशीलता की प्रेरणादायी मिसाल है।दोनों शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, पालकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!