नारायणपुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोयापारा में छत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी ने संयुक्त सर्च अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा निर्मित लकड़ी के स्मारक को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस के अनुसार  28 जुलाई 2026 को नक्सल मुक्ति उपरांत क्षेत्र में चलाए गए सघन सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को ग्रामीणों के सहयोग से नक्सल संगठन द्वारा बनाया गया लकड़ी का स्मारक मिला। यह स्मारक नक्सलियों द्वारा अपने प्रभाव और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से तैयार किया गया था। सुरक्षा बलों ने मौके पर ही इसे ध्वस्त कर दिया।पुलिस का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर नक्सली संगठन के प्रभाव, प्रतीकों और नेटवर्क को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल स्थापित करना है, ताकि ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण मिल सके।

नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें नक्सल गतिविधियों से जुड़ी कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो वे तत्काल निकटतम पुलिस थाना या सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।सुरक्षा बलों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के सर्च अभियान लगातार जारी रहेंगे और नक्सल संगठन के हर प्रकार के प्रभाव को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!