बलरामपुर:  प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार के संचालन में अनियमितताओं की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायतों की जांच में छात्रावास में संस्था स्तर पर प्रवेशित 50 सीटों की तुलना में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई। इसके साथ ही गुणवत्ताहीन भोज्य पदार्थ परोसने तथा आवश्यक पंजियों का समय पर अद्यतन नहीं किए जाने की शिकायतें भी सामने आई थीं।

इन शिकायतों के संबंध में प्रभारी अधीक्षिका  काजूरीना पण्डो से कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अधिकारी द्वारा  काजूरी

ना पण्डो (मूल पद सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला पटेवा, विकासखंड वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर) को प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार के अधीक्षिकीय दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।छात्रावास के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास बलंगी, विकासखंड वाड्रफनगर की अधीक्षिका  लक्ष्मी पैकरा को आगामी आदेश तक प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!