Mohan Yadav’s Dig at Mamatas: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के साथ ही पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है. लगातार सियासी बयानबाजी का दौर पर भी जारी है. आरोप-प्रत्यारोपों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ममता बनर्जी पर तंज कसा है. उन्होंने ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ना देने वाले बयान पर कहा है कि अब ममता कहां रह गई हैं. मैं खुद शपथ समारोह में जाने वाला हूं.

‘ममता निर्ममता के साथ पेश आती हैं’

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘चुनाव में इतनी बुरी तरह हार होने के बावजूद ममता कह रही हैं कि इस्तीफा नहीं देंगी. ये ममता निर्ममता से पेश आ रही हैं. जनता इसीलिए हिसाब चुकता किया है. देश विरोधियों को जो बढ़ावा देते हैं. उनके हाल यही होंगे. ममता बनर्जी अब कहां रह गई हैं. चुनाव आयोग ने जिनको सर्टिफिकेट के माध्यम 200 से ज्यादा बीजेपी के विधायक बने हैं. जो अब सरकार बनाएंगे. मध्य प्रदेश की तरफ से, आप सभी की तरफ से मैं खुद शपथ समारोह में जाने वाला हूं.’

बता दें पश्चिम बंगाल के चुनाव में बीजेपी 206 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत के साथ जीती है. वहीं दूसरी ओर पिछले 15 सालों से बंगाल की सत्ता पर काबिज टीएमसी इस चुनाव में 80 सीटों पर सिमट गई है.

साढ़े 3 करोड़ की सब्सिडी रिलीज की

बता दें बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुरहानपुर पहुंचे थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘बुरहानपुर में किसान कल्याण वर्ष के रूप में सरकार फसलों को भी बढ़ावा दे रही है. कपास केला अन्य फसलों का उत्पादन भी हो, इसलिए उद्योगपतियों के साथ बात की है. एक क्लस्टर बनाने की घोषणा की है. बीते समय निजी सेक्टर बन रहा है, जो इसके लिए मार्ग बनेगा वो सरकार बनाएगी. जल्द ही कॉन्क्लेव करने वाले हैं, जिससे भविष्य में यहां और काम आगे बढ़े. साढ़े 3 करोड़ की सब्सिडी हमने रिलीज की है.’

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!