![1] (13)](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2026/09/1-13.jpg?resize=520%2C315&ssl=1)
रायपुर। सलमान खान की फिल्म Maatrubhumi: May War Rest In Peace पहले से ही CBFC सर्टिफिकेशन के इंतजार में है और अब जारी हुई नई फिल्म सर्टिफिकेशन गाइडलाइन के बाद इस फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है। नई गाइडलाइन में ऐसे कंटेंट पर खास प्रावधान हैं जो भारत के दूसरे देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रभावित कर सकते हैं।
फिल्म 2020 के भारत-चीन संघर्ष से प्रेरित बताई गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, इसका CBFC सर्टिफिकेशन चीन कनेक्शन को लेकर अटका हुआ है और अभी स्क्रीनिंग भी तय नहीं हुई है।
अब नई गाइडलाइन में विदेशी देशों से भारत के संबंधों से जुड़े कंटेंट को लेकर प्रावधान स्पष्ट होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है क्या ‘मातृभूमि’ के कुछ सीन या कंटेंट पर CBFC की आपत्ति सामने आ सकती है?
नई गाइडलाइन 18 सितंबर 2026 को जारी हुई है। इसमें हिंसा, ड्रग्स, महिलाओं और बच्चों के चित्रण के साथ-साथ विदेशी संबंधों, राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े कंटेंट को लेकर नियम शामिल हैं।




















