अंबिकापुर:  नायब तहसीलदार की पिटाई के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो गिरफ्तारी देने के लिए अंबिकापुर की ओर रवाना हुए थे, लेकिन बीच रास्ते से ही उन्हें वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, विधायक और उनके समर्थक सीतापुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर मंगारी तक पहुंचे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए समर्थकों ने विधायक रामकुमार टोप्पो का हाथ पकड़कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और वापस लौटने के लिए मजबूर किया।

बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार की पिटाई के आरोप में विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके लगभग 10 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तारी देने के लिए निकले विधायक का यह कदम अचानक समर्थकों के विरोध के कारण अधूरा रह गया।घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और पूरे मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!