

सूरजपुर: कलेक्टर रेना जमील से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित निबंध, चित्रकारी तथा भाषण प्रतियोगिता सह नेवता भोज का आयोजन किया गया। नेवता भोज पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण जायसवाल एवं गीता जायसवाल के सौजन्य से पुत्र नितिन जायसवाल, पुत्रवधू आनंदी जायसवाल के प्रथम कन्या शांभवी जायसवाल के अन्नप्रासन उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण एवं मां सरस्वती के पूजन अर्चना से किया गया।
इस अवसर पर कलेश्वरी कुर्रे जिला पंचायत सदस्य, बाबूलाल राजवाड़े पूर्व जनपद सदस्य, राजेश राजवाड़े मंडल अध्यक्ष, सूरजपुर जिला के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद बाबू परमानंद के पौत्र अंकित कोसरिया, राहुल जायसवाल सांसद प्रतिनिधि, लखन लाल कुर्रे एसईसीएल श्रमिक जनप्रतिनिधि, रामसूरत जायसवाल सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक, जनशिक्षक विजेंद्रलाल जायसवाल, कौशिल्या राजवाड़े अध्यक्ष एसएमसी तथा आरती स्व सहायता समूह के सक्रिय सदस्य फूलमेत राजवाड़े उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम शिवम विश्वकर्मा, द्वितीय वंदना राजवाड़े, तृतीय सानिया यादव, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पायल राजवाड़े, द्वितीय शिवम विश्वकर्मा तथा तृतीय शांति सिंह, चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम शांति सिंह, द्वितीय विनीता राजवाड़े तथा तृतीय दिबीका विश्वकर्मा ने प्राप्त किया, जिन्हें कॉपी-पेन देकर पुरस्कृत किया गया तो वहीं सांत्वना पुरस्कार मिनाक्षी सिंह, हेमलता, विवेक विश्वकर्मा, नगीना यादव, ऋतु राजवाड़े, कविता सिंह, रिया देवांगन, संगीता यादव, वंदना राजवाड़े, प्रतिमा विश्वकर्मा, मनीता राजवाड़े, रविंद्र सिंह, पायल, पूरब सारथी, कविता आराध्या राजवाड़े, रिया विश्वकर्मा, अमन राजवाड़े, धनेश्वर सारथी, जान्हवी तथा रचना देवांगन को दिया गया।
मुख्य वक्ता जिले के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद बाबू परमानंद के पौत्र अंकित कोसरिया द्वारा बाबू परमानंद जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि आप हरिद्वार स्थित आर्य समाज से बचपन से जुड़े हुए थे। आर्य समाज के नेतृत्व में देश को आजादी दिलाने खातिर स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में सक्रिय हुए और अंग्रेजों के प्रताड़ना से हैदराबाद के जेल में ही आप अल्पायु में ही शहीद हो गए। सभा को सत्यनारायण जायसवाल तथा श्रमिक जनप्रतिनिधि लखन लाल कुर्रे द्वारा भी संबोधित किया गया। संस्था द्वारा अंकित कोसरिया जी का अंगवस्त्र-श्रीफल से सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख की मांग पर सत्यनारायण जायसवाल द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने खातिर दस नग कबड्डी शूज संस्था के खेल मंत्री कैलास राजवाड़े के नेतृत्व में बालिका कबड्डी टीम को प्रदान किया।अतिथियों द्वारा बच्चों संग नेवता भोज में पूड़ी, चावल, दाल फ्राई, चना मसाला, भिंडी की भुजिया, मटर पनीर, पापड़, आचार, सलाद, बालूशाही मिठाई इत्यादि का आनंद लिया गया।
कार्यक्रम का समापन एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पीपल तथा नीम का पौधारोपण कर जनमानस को वृक्षारोपण करने, पौधों का संरक्षण व संवर्धन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक रिजवान अंसारी, संस्था के बाल कैबिनेट के मंत्री दीपक राजवाड़े, वर्षा राजवाड़े अध्यक्ष युथ एवं इको क्लब, खुशी, रिया, निशा राजवाड़े, संध्या, घरभरन राजवाड़े तथा कुश देवांगन सक्रिय रहे।











