मध्य प्रदेश : दमोह जिले में बकरीद के मौके पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ईदगाह में नमाज के दौरान दो शातिर चोर घर के बाहर बंधे कुर्बानी के बकरे को चोरी कर ले गए। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और बकरा बरामद कर लिया।

नमाज के दौरान खाली घर को बनाया निशाना

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतावाड़ी इलाके की है। बताया गया कि रफीक कबाड़ी का परिवार ईद की नमाज अदा करने ईदगाह गया हुआ था। इसी दौरान दो आरोपियों ने घर के बाहर खूंटे से बंधे बकरे को चोरी कर लिया।

18 हजार रुपये का बकरा ले उड़े चोर

परिवार ने बताया कि बकरा करीब 18 हजार रुपये में कुर्बानी के लिए खरीदा गया था। लौटने पर जब बकरा गायब मिला तो पूरे मोहल्ले में तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

CCTV से मिला बड़ा सुराग

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी अलीम टोपा को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा आरोपी प्रेम करिया अभी फरार बताया जा रहा है।

बकरा बरामद, परिवार को लौटाया गया

पुलिस ने चोरी किया गया बकरा बरामद कर लिया और उसे मालिक के सुपुर्द कर दिया। हालांकि पुलिस की सलाह के अनुसार फिलहाल कुर्बानी को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।इस घटना के बाद इलाके में हल्की चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!