{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बीजापुर: भारतीय पुलिस सेवा  के अधिकारी उमेश प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को बीजापुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उमेश प्रसाद गुप्ता इससे पहले रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव रखने वाले गुप्ता की नियुक्ति से जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।कार्यभार संभालने के बाद नवपदस्थ एसपी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को बेहतर समन्वय, सक्रिय पुलिसिंग और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।नवीन पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पुलिस टीम आपसी समन्वय और जनसहभागिता के साथ बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!