जशपुर: जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता के पिता ने 5 मई को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 3 मई की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी खेत की ओर गई थी, जहां पहले से मौजूद आरोपी आकाश कुजूर (18 वर्ष) और नितेश कुजूर (22 वर्ष) ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपियों ने बालिका को धमकाते हुए सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1), 70 (2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए उपचार भी कराया गया।जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।इस मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक मनधनी पैंकरा, लव चौहान, आरक्षक अजय खेस, घनश्याम प्रजापति, वमहिला आरक्षक शांति लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, बालिकाओं व महिलाओं से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!