{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पोकसरी में शराब पीने से रोकने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 जून को ग्राम पोकसरी निवासी जानचंद गांव के संतलाल के घर के पास शराब पी रहा था। संतलाल द्वारा इसका विरोध किए जाने पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते 21 जून की रात करीब 12:30 बजे आरोपी जानचंद और उसका साथी सुखऊ राम मोटरसाइकिल से संतलाल को खोजते हुए उसके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की।अगली सुबह संतलाल का शव गांव के बंधवाटिकरा स्थित बंधवा गुड़ी के पास मिला। उसके सिर, चेहरे, कंधे और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटनास्थल से लकड़ी का गेंड़ा, लकड़ी की फाड़ी, मृतक का मोबाइल फोन और एक टांगी बरामद की गई।मृतक के भाई बिंद्रा राम की शिकायत पर बतौली थाना में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय जानचंद और 24 वर्षीय सुखऊ राम, दोनों निवासी ग्राम पोकसरी, थाना बतौली के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संतलाल की मौत को हत्यात्मक प्रकृति का पाया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर सहित बतौली थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!