

बलरामपुर: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसागुड़ी में सड़क पर उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। ग्रामीण सुबह से ही सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार द्वारा नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है, जिससे सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ रही है। धूल के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:30 बजे से ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ी और पत्थर रखकर रास्ता बाधित कर दिया है। चक्का जाम के कारण कई यात्री बसें और अन्य वाहन पिछले आधे घंटे से सड़क पर फंसे हुए हैं।
प्रशासनिक आमला मौके पर पहुंची। प्रशासन के नियमित सड़क पर पानी का सिंचाई करने के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।





















