बलरामपुर। बलरामपुर  जिले की रामचंद्रपुर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर तहसील में प्रस्तुत करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रेवतीपुर निवासी 80 वर्षीय अलाउद्दीन अंसारी की भूमि वर्ष 2018-19 में ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण के दौरान त्रुटिवश संत कुमार ठाकुर के नाम दर्ज हो गई। शिकायतकर्ता द्वारा त्रुटि सुधार के लिए तहसील में आवेदन किया गया, लेकिन इस बीच संबंधित भूमि पर केसीसी ऋण लिए जाने के कारण सुधार प्रक्रिया प्रभावित हुई।

जांच में आरोप है कि संत कुमार ठाकुर ने हामिद जुलाहा और लल्लू नागवंशी के साथ मिलकर कथित रूप से कूटरचित (फर्जी) रजिस्ट्री दस्तावेज तैयार कर तहसील रामचंद्रपुर में प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर संबंधित प्रकरण निस्तारित कर दिया गया।

शिकायत मिलने पर एसडीओपी रामानुजगंज द्वारा जांच कराई गई। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद रामचंद्रपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों संत कुमार ठाकुर पिता माहेश्वरी ठाकुर (42 वर्ष), हामिद जुलाहा पिता मोजोद्दीन(42 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम रेवतीपुर थाना रामचंद्रपुर तथा लल्लू नागवंशी पिता विसून नगवानसी (55 वर्ष)  ग्राम महावीरगंज थाना रामानुजगंज,को अपराध क्रमांक 35/2026 धारा - 318(3), 338, 336(3), 340(2), 61(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!