रायपुर। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में फसलों को पहुंचे नुकसान के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टरों को नुकसान का तत्काल सर्वे कराने और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन करने को कहा है।

आरबीसी 6-4 के तहत मिलेगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि फसल क्षति का आकलन जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सर्वेक्षण में सामने आने वाले नुकसान के आधार पर आरबीसी 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित पात्रता मानकों के अनुरूप प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

राहत वितरण में देरी नहीं करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि फसल नुकसान के सर्वे से लेकर मुआवजा राशि के वितरण तक किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन को किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और राहत संबंधी सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार का जोर इस बात पर है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को जल्द आर्थिक मदद मिले और उन्हें राहत प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!