रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्रनगर स्थित कृषि उपज मंडी ग्राउंड में आज 21 सितंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो रहा है। प्रसिद्ध भागवताचार्य एवं युवा आध्यात्मिक वक्ता इन्द्रेश महाराज कथा का वाचन करेंगे। धार्मिक आयोजन 21 से 27 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

राम जानकी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

कथा के शुभारंभ से पहले रविवार सुबह 10 बजे श्रीराम जानकी मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। देवेन्द्रनगर स्थित कृषि उपज मंडी के सामने से शुरू हुई यह यात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक परंपरा के अनुरूप कई श्रद्धालु पीले वस्त्रों में नजर आए।कलश यात्रा के बाद व्यास पीठ की स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से कथा का विधिवत शुभारंभ होगा।

बारिश को देखते हुए वाटरप्रुफ पंडाल की व्यवस्था

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रमुख सेवादार गुंजन प्रजापति के अनुसार, बारिश की संभावना को देखते हुए कथा स्थल पर विशाल वाटरप्रुफ पंडाल तैयार किया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा समेत आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कथा स्थल पर बड़े प्रोजेक्टर और आधुनिक साउंड सिस्टम भी लगाए गए हैं, जिससे पीछे बैठने वाले श्रद्धालु भी कथा का सहज रूप से आनंद ले सकें।

VIP पास की व्यवस्था नहीं, सभी के लिए समान बैठक

आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि कथा में किसी तरह की VIP या विशेष पास व्यवस्था नहीं रखी गई है। सभी श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था समान रहेगी।

समिति की ओर से वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम स्थल पर समय से पहले पहुंचें। श्रद्धालुओं को अपने जूते चप्पल रखने के लिए थैली और पीने का पानी साथ लाने की सलाह भी दी गई है।

किस दिन होगा कौन सा प्रसंग

22 सितंबर: ध्रुव चरित्र का वर्णन

23 सितंबर: प्रहलाद चरित्र

24 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

25 सितंबर: श्री गोवर्धन लीला महोत्सव

26 सितंबर: श्रीकृष्ण रुक्मिणी महोत्सव

27 सितंबर: कथा विश्रांति और पूर्णाहुति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, इसके बाद महाप्रसादी वितरण और आशीर्वचन का कार्यक्रम होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!